फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Boy misdeed minor by inviting him to party in almora

Uttarakhand: 20 साल के लड़के ने पार्टी में बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, घटना सुनकर सभी रह गए दंग!

Thu, 25 Jan 2024 09:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jan 2024 09:47 PM IST
सार

Almora Crime News: अल्मोड़ा में एक युवक पर वर्षांत की पार्टी में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। राजस्व पुलिस से मामला स्थानांतरित होने पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Boy misdeed minor by inviting him to party in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के एक युवक पर वर्षांत की पार्टी में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। राजस्व पुलिस से मामला स्थानांतरित होने पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक किशोरी ने पांच जनवरी को राजस्व क्षेत्र बिनौला, भिकियासैंण में तहरीर दी। उसके मुताबिक चिनौली, चौखुटिया निवासी भरत सिंह उर्फ लक्की (20) ने उसे वर्षांत की पार्टी के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 12 जनवरी को मामले को सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया। सोमेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: तेंदुए का खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर मिले गहरे घाव; इस खूंखार जानवर ने हमला कर ले ली जान!

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पेट दर्द का इलाज कराने आई किशोरी गर्भवती
वहीं, अल्मोड़ा में एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची नाबालिग गर्भवती निकली। मामले का खुलासा होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को नगर निवासी किशोरी (17) को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उपचार के लिए महिला अस्पताल ले गए। जांच में वह दो माह की गर्भवती निकली। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed