फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Accused Arrested in case of 161 gelatin tubes found in Salt Told About Explosive

Almora: स्कूल में मिली 161 जैलेटिन ट्यूबों का राज बेनकाब; ऐसे कमरे तक पहुंची विस्फोटक सामग्री, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 08:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Nov 2025 08:32 PM IST
सार

Uttarakhand News: 21 नवंबर की रात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों से 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Accused Arrested in case of 161 gelatin tubes found in Salt Told About Explosive
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सल्ट क्षेत्र में बरामद 161 जैलेटिन ट्यूबों से जुड़ी गुत्थी अल्मोड़ा पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में सुलझा ली। एसएसपी की ओर से बनाई गई विशेष टीमों ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम ने भी राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


21 नवंबर की रात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों से 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सल्ट थाना पुलिस ने धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम/288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।  एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी हरबंस सिंह और सिओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में चार टीम गठित की।  बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एलआईयू, आईआरबी और स्थानीय पुलिस को भी मौके पर भेजकर घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मंगलवार को प्रशांत कुमार बिष्ट (35) निवासी गरसारी, पाटी चंपावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2016–17 में उसने तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेका लिया था। वर्ष 2018 में चट्टान मिलने पर उसके पार्टनर लवी ने किसी से बातचीत कर जैलेटिन ट्यूब मंगाई थीं, जो काम खत्म होने के बाद कमरे में ही पड़ी रह गई थीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

कमरे की सफाई में झाड़ियों में पहुंची विस्फोटक सामग्री
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने डभरा सड़क निर्माण के दौरान कमरा किराए में लिया था। छह से सात साल तक किराये का कमरा खाली नहीं कर पाया था। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उससे संपर्क किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर सफाई कराई गई। मजदूरों ने कमरे से निकले सामान, जिनमें जैलेटिन ट्यूब भी शामिल थीं को अनजाने में झाड़ियों में फेंक दिया। मकान मालिक को इस सामग्री के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं थी। 

पुलिस ने खुलासाकिर ली राहत की सांस 
अल्मोड़ा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा कर संभावित खतरे को टाल दिया है। प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद अब पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। संवाद 

जिलेटिन की 161 छड़ जिसकी थी उसे गिरफ्तार कर लिया था।  आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
- देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed