फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Board 12th Result Out UKBSE Intermediate Topper Piyush Kholia Success Story

UK Board Result: छह साल पहले पिता को खोया...मां ने बढ़ाया हौसला; इंटर के टॉपर पीयूष ने सुनाई सफलता की कहानी

Wed, 01 May 2024 03:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 May 2024 03:01 PM IST
सार

UK Board12th Topper Piyush Kholia: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गए हैं। अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Board 12th Result Out UKBSE Intermediate Topper Piyush Kholia Success Story
पीयूष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र पीयूष खोलिया का जीवन संघर्षमय रहा। छह साल पहले उन्होंने पिता को खो दिया। मां ने उनका हौसला बढ़ाया और बोर्ड के नतीजे आए तो बेटे ने आसमान छू लिया। पीयूष भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
नगर के सुनारीनौला निवासी पीयूष ने बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था। केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। घर का इकलौता होने के कारण कम उम्र में ही उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई लेकिन उसने इसका बखूबी सामना किया। शिक्षक माता पिता के घर जन्मे पीयूष को बचपन में ही शैक्षिक वातावरण मिला। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इंटर टॉप कर पीयूष ने मां के आंचल को खुशियों के भर दिया है।
विज्ञापन

पीयूष को भौतिक, रसायन विज्ञान में मिले शत प्रतिशत अंक
पीयूष को गणित में 95, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 100-100, जीव विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अंकों से खुद का आकलन करना गलत है। पढ़ाई रटने के लिए नहीं करें। विषयों को समझना जरुरी है। गणित और भौतिक विज्ञान विषयों के सवालों का पूर्वाभ्यास करें। जो सवाल नहीं आता है उसे बार-बार हल करें। -पीयूष खोलिया, इंटर टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में समय प्रबंधन जरूरी, पढ़ाई से न करें समझौता
उत्तराखंड बोर्ड के इंटर टॉपर पीयूष खोलिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि परीक्षा के समय टाइम मैनेजमेंट यानी समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। सुबह जागने से लेकर एक्सरसाइज, खाना, पढ़ाई और अच्छी नींद सभी कुछ समय से होना चाहिए। पढ़ाई के समय के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

सवाल- आपने कितने घंटे पढ़ाई की?
जवाब- रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई की। रात में 12 से तीन बजे तक पढ़ता था।
सवाल- किन विषयों को अधिक समय दिया?
जवाब- जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषयों को अधिक समय दिया। रोजाना दो से तीन घंटे इनको समय दिया?
सवाल- नोट्स कैसे बनाए। किन-किन पुस्तकों का सहारा लिया?
जवाब- खुद नोट्स बनाता था। इसके लिए विभिन्न लेखकों की पुस्तकें पढ़ी और नोट्स तैयार किए।
सवाल -क्या ट्यूशन भी पढ़ा किसी भी विषय का?
जवाब- नहीं, ट्यूशन के बजाए मैने खुद पढ़ाई पर ध्यान दिया। पूर्वाभ्यास किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed