फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand board exams begin, 11,550 exams conducted in 145 centers

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 145 केंद्रों में 11,550 ने परीक्षा दी

Fri, 17 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exams begin, 11,550 exams conducted in 145 centers
अल्मोड़ा जीजीआईसी में परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन इंटर के हिंदी और कृषि हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिले के 145 केंद्रों में 11,550 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापे मारे। पहले दिन कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को इंटर के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिले के 145 परीक्षा केंद्रों में 11673 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 11550 ने परीक्षा दी। कृषि हिंदी में 18 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एचबी चंद के नेतृत्व में उड़न दस्ते दल ने राजकीय इंटर कालेज नैनीचोगार्ख, इंटर कालेज शौकियाथल, इंटर कालेज पनुवानौला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इधर मुख्य जिला शिक्षाधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में उड़न दस्ते दल ने नगर के जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, रैमजे इंटर कालेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, जीजीआईसी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई । कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया है। शनिवार को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed