फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Almora News Constable shot in police line dies under suspicious circumstances

Almora News: पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

Sun, 17 Mar 2024 10:52 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 10:52 AM IST
सार

Uttarakhand News: सुबह पुलिसकर्मी ने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
Uttarakhand Almora News Constable shot in police line dies under suspicious circumstances
शव - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली गलती से चली या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पुलिस ने कसी कमर, चेक पोस्ट पर CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed