{"_id":"60e3584a8ebc3ea012606b7a","slug":"upcl-in-almora-almora-news-hld430169762","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) अल्मोड़ा खंड के हवालबाग, धौलादेवी, लमगड़ा विकासखंड में बिजली लाइनों का लाइनों का सुधारीकरण करेगा।
इन ब्लॉकों में 53 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 16 केवीए से बढ़ाकर 25 केवीए की जाएगी। इसके लिए शासन से निगम को 1.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा।
ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम है। लोड बढ़ने पर 16 केवीए के अतिभारित ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट जाते हैं। इससे संबंधित ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो जाती है।
यह समस्या सुलझाने के लिए यूपीसीएल ने अल्मोड़ा खंड के 16 केवीए के 53 ट्रांसफार्मरों को 25 केवीए में उच्चीकृत करने और 11 केवीए की सिंगल फेज लाइन को थ्री फेस की लाइन में बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन ने 1.59 करोड़ रुपये विभाग को स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि हवालबाग विकासखंड के शीतलाखेत फीडर और चौंसली फीडर में नौ-नौ ट्रांसफार्मरों की क्षमता 16 केवीए से बढ़ाकर 25 केवीए की जाएगी। यह कार्य 49.96 लाख रुपये से किया जाएगा।
धौलादेवी विकासखंड के दन्यां अनुभाग में 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 16 केवीए से बढ़ाकर 25 केवीए करने के लिए 37.02 लाख, तोली अनुभाग में आठ ट्रांसफार्मर की क्षमता 16 केवीए से उच्चीकृत कर 25 केवीए करने के लिए 22.14 लाख, लमगडा ब्लॉक के जैंती अनुभाग में 16 केवीए के नौ ट्रांसफार्मरों की 25 केवीए में क्षमता वृद्धि होनी है।
इसके लिए निगम को 24.98 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं लमगड़ा अनुभाग में 16 केवीए के 13 ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित करने को निगम को 24.98 लाख रुपये मिले हैं। ईई ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।