फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unmatched sample of architecture Baden Memorial Church

वास्तुकला का बेजोड़ नमूना बडन मेमोरियल चर्च

Sat, 23 Dec 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Unmatched sample of architecture Baden Memorial Church
अल्मोड़ा की बडन मेमोरियल चर्च। - फोटो : अमर उजाला

 शहर के बीचों बीच स्थित 120 साल पुराना बडन मेमोरियल चर्च आज भी शान से खड़ा नई पीढ़ी को अपनी वास्तुकला के बेजोड़ नमूने का दर्शन करा रहा है। यह वही चर्च है जिसे उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम दशक में रेवरन जेएच बडन की याद में बनाया गया। रोमन इंग्लिश शैली में बना यह चर्च वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। क्रिसमस के पर्व के लिए तैयार इस चर्च में इन दिनों फिर से चहल-पहल शुरू हो गई है। इस चर्च से शहर का एक हिस्सा पूरा दिखाई देता है।

विज्ञापन


 ब्रिटिश काल में बने बडन मेमोरियल चर्च का निर्माण अल्मोड़ा मिशन के पादरी रहे रेवरन जेएच बडन की याद में उनके परिवारजनों ने 19वीं शताब्दी में कराया था। ऐतिहासिक और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध यह चर्च पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र रहा है। चर्च की लंबाई 40 मीटर और ऊंचाई 30 मीटर है। चर्च परिसर के अंदर प्रार्थना सभा के लिए काफी बड़ा हॉल है जिसमें कई सौ आदमी एक साथ खड़े होकर प्रार्थना सभा में भाग ले सकते हैं। वहीं चर्च परिसर के बाहर खुला मैदान भी है जहां लगे बैंच या खुले मैदान में पर्यटक आसपास के नजारों का दर्शन करने पहुंचते हैं। यही नहीं शहर के मध्य स्थित होने के कारण यहां से अल्मोड़ा शहर के एक हिस्से का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलता है।
विज्ञापन


 इन दिनों शुक्रवार और रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा में यहां काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए पहुंच रहे हैं। क्रिसमस पर्व के दिन सर्वधर्म समभाव का नजारा यहां देखने को मिलता है, जब सभी धर्मों के लोग यहां आकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई देने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed