{"_id":"c49f3254f7c87852f5198da5de79a8e8","slug":"unique-tradition-of-worship-god-lutnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटनाथ देवता को पूजने की अनोखी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटनाथ देवता को पूजने की अनोखी परंपरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरानी के जंगल में घास काटने की शुरुआत और घास काटने के समापन मौके पर लूटनाथ भैरव को पूजने की अनोखी परंपरा है। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। ग्राम पंचायत बिजरानी में एक माह पूर्व घास काटने के लिए जंगल खोला गया था। इस बीच ग्रामीणों ने अपने मवेशियों के लिए घास, चारा आदि एकत्रित किया।
विज्ञापन
गुरुवार को घास काटने के कार्य के समापन पर सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लूटनाथ भैरव की पूजा कर जंगल में घास काटने का कार्य निर्विघ्न समाप्त होने पर आभार जताया। बाद में पूजा अर्चना के साश प्रसाद वितरित किया गया। बताया गया कि गांव में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अन्य निकटवर्ती गावों में भी इस तरह की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
विज्ञापन