फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   unhappy of the budget burned modi government's poster

बजट से नाखुश समिति ने मोदी सरकार का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
unhappy of the budget burned modi government's poster
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में मोदी सरकार का पुतला फूंकती अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति से जुड़ी मह? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जारी बजट को जनविरोधी करार दिया है। शुक्रवार को समिति ने चौघानपाटा में प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट गरीब और महिलाओं की अनदेखी करता है। कोरोना महामारी के संकट में सरकार की ओर से लाई गई श्रम संहिता और कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ पूरा देश आंदोलनरत है। गरीबों के विकास के लिए बजट में कोई स्थान नहीं हैं, देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। लोगों की आय कम होती जा रही है, वहीं जनता अत्यधिक खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है। लेकिन वर्तमान बजट में इन समस्याओं को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया है।
विज्ञापन

बजट में सार्वजनिक व्यय में गंभीर कटौती की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को केवल 3310 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो शर्मनाक है। सीडीएस और आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को भी नजरंदाज किया गया है। मोदी सरकार के बजट को सार्वजनिक सेवाओं के कॉरपोरेट घरानों के अधिग्रहण करने का आरोप लगाया। इस दौरान संगठन आय में सुधार, मुफ्त राशन और खाद्य सब्सिडी, मनरेगा में अधिक निवेश, महिलाओं के लिए सुरक्षा में बढ़ोतरी करने समेत तमाम मांगे उठाई। वहां समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला सचिव राधा नेगी, उप सचिव पूनम तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य जया पांडे, भावना, आशा, इंदु, रिधिमा, लीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed