फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unfortunate to double the fare of roadways buses: Tiwari

Unlock-1 in Uttarakhand : रोडवेज बसों का किराया दोगुना करना दुर्भाग्यपूर्ण - तिवारी

Mon, 22 Jun 2020 01:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate to double the fare of roadways buses: Tiwari
पूर्व विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : AMAR UJALA

कांग्रेस ने रोडवेज बसों का किराया दोगुना करने और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और गरीब, मध्यम वर्ग के लोग काफी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में रोडवेज बसों का किराया दोगुना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा रोडवेज की बसों का उपयोग अधिकतर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ही करते हैं। सरकार के इस फैसले से जनता पर दोहरी मार पड़ेगी। सरकार को रोडवेज की बसों के किराए को तय करते समय संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।
विज्ञापन


किसी भी तरह के घाटे को पूरा करने के लिए जनता पर आर्थिक भार डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार किराया बढ़ोतरी के फैसले को तुरंत वापस ले, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिन से लगातार पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थ काफी महंगे हो गए हैं। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही जनता पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे मूल्यों से परेशान है। डीजल का मूल्य बढ़ने से दैनिक उपभोग की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, जिसका असर सीधे जनता पर पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि महामारी के इस कठिन दौर में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को कम कर स्थिर करे।

रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पिछले छह जून से दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले हर पंद्रह दिन में दामों में बढ़ोतरी या कमी की जाती थी, लेकिन पिछले छह जून से तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। दून में रविवार को पेट्रोल के दाम रविवार को  बढ़कर 80.69 पैसा प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
 
लॉकडाउन में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन जैसे ही अनलॉक-1 हुआ। तेल कंपनियों ने दामों में निरंतर बढ़ोतरी शुरू कर दी। यहां तक कि दामों की समीक्षा पहले 15 दिन में होती थी, लेकिन अनलॉक-1 के बाद तेल कंपनियों ने प्रतिदिन दामों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पिछले छह जून से लेकर रविवार तक पेट्रोल के दाम में 6.12 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डीजल के दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी लगातार बढ़ने के आसार है।

शनिवार को दून में पेट्रोल के दाम 80.42 पैसा था, जो रविवार को बढ़कर 80.69 पैसा हो गया है। वहीं पेट्रोल के दाम 71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। देहरादून पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिशन के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। आगे भी दामों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। पहले एक या दो पैसे की बढ़ोतरी या कमी होती थी, जिसका ज्यादा असर नहीं होता था, लेकिन पिछले पंद्रह दिन में छह रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका असर डीलर्स की कमीशन पर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed