{"_id":"13d7548501c63c7909caa695b06c7733","slug":"unemployed-angry-at-the-delay-in-lt-test-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी परीक्षा परिणाम में देरी पर बेरोजगार नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी परीक्षा परिणाम में देरी पर बेरोजगार नाराज
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष बाद भी घोषित नहीं होने पर बेरोजगारों में रोष है। प्रशिक्षितों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार की उम्मीद में बेरोजगारों ने डेढ़ साल पहले एलटी परीक्षा दी थी, लेकिन अब तक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने से असमंजस बना है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि परिणाम में हो रही देरी से धांधली की भी आशंका है। वक्ताओं ने सरकार से परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की है, ताकि बेरोजगारों की दुविधा दूर हो सके।
विज्ञापन
इस मौके पर चंदन सिंह बिष्ट, भास्कर उपाध्याय, अर्पण साह, गणेश पंत, हेमलता, सुनीता, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष पांडे, दीपक पांडे, अजय रावत, पूरन पालीवाल, पूरन उपाध्याय, राजू रावत, सुरेंद्र रावत, गिरीश तिवारी, ठाकुर सुप्याल, केदार सिंह, मनोज अधिकारी, लोकेश्वर पंत, गणेश शर्मा, गोकुल गढ़िया, योगेश धौनी, सूरज गंगोला आदि शामिल थे।