फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Under the leadership of Modi, the country has earned international reputation: Rawat

मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की: रावत 

Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of Modi, the country has earned international reputation: Rawat
चौखुटिया में हुई सभा के दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। कहा कि आज मोदी के सशक्त और कुशल नेतृत्व में देश विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने लोगों से भाजपा के 55 माह बनाम कांग्रेस के 55 साल की तुलना करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तो देश-विदेश के प्रबुद्ध जन गुजरात का उदाहरण देते थे। जब से वह पीएम बने हैं तब से भारत में उनके कुशल नेतृत्व की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने गरीबी और बेराजगारी को दूर करने और आतंकवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी के हाथ मजबूत करने को कहा। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में किए गए मोदी के प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर गरीब जनता को झूठे वादों से ठगने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सभा को उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, गोविंद पिलख्वाल, बिंदेश्वरी पांडे, अनिल शाही, गणेश नायक, पूरन संगेला, सुरेंद्र मनराल, कैलाश भट्ट, मोहन अधिकारी, सदानंद पांडे, परमेश्वरी देवतला, धनस्याम भट्ट, मोहन मेहरा, नागेश लाल, भूपेंद्र कांडपाल, राजेंद्र रौतेला, विनोद भट्ट, मुकेश पांडे, राजेंद्र रौतेला, विनोद छिमवाल आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed