फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Umesh Singh was elected head in Vamanchauna and Jyoti Goswami in Khatoli.

Almora News: वमनचौना में उमेश सिंह तो खटोली में ज्योति गोस्वामी चुनी गई प्रधान

Sat, 22 Nov 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Umesh Singh was elected head in Vamanchauna and Jyoti Goswami in Khatoli.
अल्मोड़ा। पंचायत उप चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के तीन ग्राम पंचायतों और 46 वार्डो के परिणाम घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन


जिले के तीन ग्राम पंचायत भिकियासैंण के बमनचौन गांव, सल्ट का खटोली और ताड़ीखेत ब्लाक के टानारौली गांव में बृहस्पतिवार को प्रधान पदों के लिए और अलग-अलग ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 46 पदों पर भी चुनाव हुआ था। शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए गए। भिकियासैंण के वमनचौना गांव में उमेश सिंह नायक प्रधान चुने गए। उमेश सिंह नायक ने हरी सिंह को 55 मतों से पराजित किया। उमेश को 99 मत और हरी सिंह को 44 मत मिले। इधर सल्ट विकासखंड के खटोली में ज्योति गोस्वामी प्रधान चुनी गई। ज्योति ने तारा देवी को 25 मतों से पराजित किया। ज्योति को 68 और तारा देवी को 43 मत मिले। पंचायत उप चुनाव में जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

टाना रैली में प्रधान पद पर रोमांचक मुकाबला, लॉटरी से तय हुआ विजेता

रानीखेत (अल्मोड़ा) विकास खंड ताड़ीखेत के टाना रैली में प्रधान पद के लिए हुए मतदान की गणना ब्लॉक सभागार में सुबह आठ बजे कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। मतगणना के दौरान एक मत अवैध मिलने पर दोनों उम्मीदवारों को बराबर 98- 98 वोट मिले, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। बराबरी की स्थिति बनते ही निर्वाचन अधिकारी तारा चंद की देखरेख में लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी के आधार पर कमला पंत को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा स्यौं तल्ला क्षेत्र में पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्वेता रावत, दीपक, सरिता और दीपा देवी ने जीत दर्ज कर बोर्ड में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी से हुआ वार्ड सदस्य का निर्णय

चौखुटिया/द्वाराहाट। नौगांव अखोड़िया में वार्ड संख्या एक में राजेंद्र सिंह भंडारी वार्ड सदस्य चुने गए। कुल पड़े 50 मतों में दीपिका देवी और राजेंद्र भंडारी को 25-25 मत पड़े। बराबर मत मिलने से लाटरी निकाली गई। खंड विकास अधिकारी ने लॉटरी से अंतिम निर्णय निकाला जिसमें राजेंद्र सिंह भंडारी विजयी रहे। वार्ड सदस्य बनने पर राजेंद्र ने साथियों के साथ जश्न मनाया। इधर द्वाराहाट ब्लाक के एकमात्र ग्राम पंचायत सलना में वार्ड संख्या 3 से ललिता देवी, वार्ड संख्या 4 से दीपा देवी और वार्ड संख्या 5 अनारक्षित में कुंवर राम विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी गोबिंद सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए हैं। संवाद




वार्ड सदस्यों के चुनाव संपन्न

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लाक के एकमात्र ग्राम पंचायत सलना में तीन वार्डों में वार्ड सदस्यों के चुनाव सम्पन्न हो गए। वार्ड संख्या 3 से ललिता देवी सात मतों से विजई रही । उन्होंने लक्ष्मी बिष्ट को सात मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 4 से दीपा देवी 2 मतों से विजयी हुई। दीपा को 21 मत मिले जबकि शालू अधिकारी को 19 मत मिले। वार्ड संख्या 5 अनारक्षित में कुंवर राम विजई हुए। उन्होंने आनन्द सिंह को 12 मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी गोबिंद सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed