फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ultrasound started in the district hospital, service was not available in Kanda CHC.

Almora News: जिला अस्पताल में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड, कांडा सीएचसी में नहीं मिली सेवा

Fri, 07 Nov 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in the district hospital, service was not available in Kanda CHC.
बागेश्वर। जिले में बीते 23 अक्तूबर से ठप अल्ट्रासाउंड की सेवा सुचारू हो गई है। सेवा सुचारू होने के बाद जिला अस्पताल में जांच और उपचार के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिल रही है। जिला अस्पताल में दो दिनों में 100 से अधिक मरीजों और गर्भवतियों ने अल्ट्रासाउंड कराया है। शुक्रवार को सीएचसी कांडा में संचालित होने वाली अल्ट्रासाउंड सेवा का संचालन न होने से मरीजों और गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में दीपावली के बाद रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा चरमरा गई थी जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटरों में महंगी दरों पर अल्ट्रासाउंड कराने पड़ रहे थे। बृहस्पतिवार से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारू हो गई। बृहस्पतिवार को 57 और शुक्रवार को 53 मरीजों और गर्भवतियों ने अल्ट्रासाउंड कराया। शुक्रवार को सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड निर्धारित हैं लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने से सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। अल्ट्रासाउंड के लिए सीएचसी पहुंचे मरीजों और गर्भवतियों को जिला अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed