फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD Will Contest in All Seats

उक्रांद सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लडेगा: ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
UKD Will Contest in All Seats
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष काशी स? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को छोड़कर क्षेत्रीय दलों से तालमेल पर भी वार्ता चल रही है। इस मौके पर उन्होंने भानु प्रकाश जोशी को अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के कई सालों बाद भी परिसंपत्तियों का बंटवारा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यूकेडी इसे चुनावी मुद्दा बनाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 600 गांव आपदा प्रभावित हैं। इन गांवों को तराई में वन भूमि में बसाया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2010 में राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा था लेकिन 2010 से 2021 तक प्रदेश में आई किसी भी सरकार ने कोई प्रस्ताव नहीं भेजा। उन्होंने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से राज्यपाल का देहरादून में जगह-जगह स्वागत करने की निंदा की। वहां पर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, केंद्रीय संगठन मंत्री मुमताज कश्मीरी, सलाहकार समिति के सदस्य महेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, गिरीश नाथ गोस्वामी, दीवान सिंह, रजत बगड़वाल, केंद्रीय सचिव गोपाल मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed