फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ukd remembers badoni

उक्रांद ने बीसवीं पुण्य तिथि पर बडौनी को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
ukd remembers badoni
उक्रांद के पूर्व संरक्षक रहे स्व. इंद्रमणि बडौनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने दल के पूर्व संरक्षक और पूर्व विधायक स्व. इंद्रमणि बडोनी को बीसवीं पुण्यतिथि पर याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बडोनी ने उत्तराखंड को एकसूत्र में पिरोने का काम किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में स्व. बडोनी ने अहम योगदान दिया। साथ ही कुंमाऊ और गढ़वाल मंडल की जनता को एक सूत्र मे पिरोने के लिए पूर्व विधायक स्व. जसवंत सिंह बिष्ट के साथ नारायण आश्रम पिथौरागढ़ से आराकोट तक पदयात्रा भी की।
विज्ञापन

बडोनी उत्तर प्रदेश की विधानसभा में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक भी रहे। पर्वतीय विकास विभाग के उपाध्यक्ष रहते हुए विधायक और उक्रांद के संरक्षक के रूप में क्षेत्र के हित में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को राज्य आंदोलनकारी दिवस के रूप मे मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर उक्रांद जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, मुमताज कश्मीरी, उदय महरा, कमलेश जोशी, हर्षित वर्मा, रक्षित गुणवंत, आनंदी महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed