फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukd Meeting

प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा उक्रांद : त्रिपाठी

Sun, 07 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 07 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ukd Meeting
उक्रांद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार, माफियाराज हावी है। इसके खिलाफ उक्रांद अगस्त क्रांति की तर्ज पर सभी जिला, ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन करेगा। इसकी शुरुआत सोमवार को द्वाराहाट से होगी। यहां पार्टी कार्यालय में हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक में त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस राज में द्वाराहाट क्षेत्र की घोर उपेक्षा हुई है।

विज्ञापन


इसके खिलाफ उक्रांद संघर्ष करेगा। भाजपा, कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश में लूट मचाई। स्थायी राजधानी गैरसैंण नहीं बन पाई, जबकि इसी मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य की मांग उठी थी। दोनों राष्ट्रीय दलों के भ्रष्टाचार, माफियाराज को उक्रांद बेनकाब करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार से अगस्त क्रांति की तर्ज पर प्रदेश के जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन होंगे। अगस्त क्रांति के तहत प्रदेश में 16 वर्षों से हुए भ्रष्टाचार की जांचों को उजागर करने, गैरसैंण स्थायी राजधानी घोषित करने, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने, जानवरों से फसल बचाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, नए ब्लॉक बनाने, हर परिवार को राशन कार्ड की सुविधा देने, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अगस्त को कफड़ा में, 17 को बग्वालीपोखर में, 19 को बिजेपुर, 20 को जालली में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल की नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने अध्यक्षता, संचालन कैलाश फुलारा ने किया। वहां नरेंद्र अधिकारी, बचे सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, हरेंद्र नेगी, धनी राम, भीम सिंह, नंद राम, दिनेश जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed