फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukd Meeting in Dwarahat

Almora News: द्वाराहाट की समस्याएं सुलझाने के लिए संघर्ष का संकल्प

Sun, 26 Feb 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ukd Meeting in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) और राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में स्थानीय समस्याएं सुलझाने की मांग की गई। वक्ताओं ने पेयजल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थिति सुधारने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। सरकार पर बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (बीटीकेेआईटी) की अनदेखी का आरोप लगाया गया। कहा कि नियमित स्टाफ न होने के कारण छात्र संख्या निरंतर घट रही है लेकिन सरकार समस्या नहीं सुलझा रही।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष मनोज अधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बढ़ाने की मांग की गई। सीएचसी द्वाराहाट की बदहाली के कारण यहां से मरीजों को निरंतर रेफर करने पर चिंता जताई गई। मुख्य रूप से बीटीकेेआईटी की बदहाली पर गहरा आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस संस्थान की अनदेखी कर रही है। इसी विगत आठ वर्षों से संस्थान में स्थायी निदेशक नहीं है। टीचिंग स्टाफ की स्थायी नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं हैं। तकनीकी स्टाफ न होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर छात्र संख्या घट रही है। इसके बाद भी सरकार संसाधन नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना से पानी की नियमित आपूर्ति न होने पर भी आक्रोश जताया गया। भर्ती प्रक्रियाओं के पेपर लीक होने की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। वीरेंद्र बजेठा ने संचालन किया। बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, मोहन चंद्र तिवारी, चंदन नेगी, गोपाल सिंह राणा, महेश पंत, दान सिंह राणा, बिपिन पंत, चंद्रशेखर जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed