{"_id":"61253ce68ebc3e14e07a2d40","slug":"ukd-in-dwarahat-ranikhet-news-hld4356028193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर नीतियां नहीं होने से निरंतर गर्त में जा रहा है उत्तराखंड: त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर नीतियां नहीं होने से निरंतर गर्त में जा रहा है उत्तराखंड: त्रिपाठी
विज्ञापन
पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के दौरान उक्रांद के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा चौथे दिन कुकुछिना से शुरू हुई। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा दूनागिरी, सुरना, बिंता, नौलाकोट, धमोली, बाड़ी, रवाड़ी, बग्वालीपोखर, छानागोलू, च्याली, गगास, कफड़ा, मल्ली, तल्ली मिरई होकर देर शाम द्वाराहाट पहुंची। पूर्व विधायक पुष्पेश ने कहा कि सरकार की नीतियां कमजोर हैं। उसके पास न तो युवाओं को रोजगार देने की नीति है और न ही पलायन रोकने की।
यात्रा में मधुलता रावत के नेतृत्व में कई महिलाएं भी मौजूद रहीं। कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता भी ली। यह यात्रा कल 25 से 29 अगस्त तक चौखुटिया विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी। 30 अगस्त को स्व. बिपिन त्रिपाठी की 17वीं पुण्यतिथि पर शीतला पुष्कर मैदान में आमसभा के साथ पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा का समापन होगा।
यात्रा के दौरान लोगों ने कई जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी कैलाश फुलारा, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, आनंद किरौला, एडवोकेट हेम रावत, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह, हीरा बिष्ट, गिरीश बेलवाल, भुवन चौधरी आदि रहे।