{"_id":"57af68d64f1c1b3e28ee4498","slug":"ujjwala-scheme-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार गरीबों के विकास को कटिबद्ध : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार गरीबों के विकास को कटिबद्ध : टम्टा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में उज्ज्वला योजना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में केंद्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। बीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने की उज्ज्वला योजना इनमें से ही एक है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत तीन सालों में देश के पांच करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। टम्टा ने अल्मोड़ा में हुए समारोह में दस लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देकर इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 230 बीपीएल परिवारों को संयोजन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि तीन सालों के भीतर देश के पांच करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस पहल से जहां पर्यावरण स्वच्छ रहेगा वहीं महिलाओं को धुएं से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रतिभा लोक कला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश लाल, चंद्रशेखर आर्या, नेहा पांडे आदि ने श्री टम्टा को गैराड़ गोलज्यू कलबिष्ट आरती का कलेंडर भेंट किया। जिसका छायांकन नेहा पांडे ने किया था। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंत्री अजीत कार्की ने किया।
इंडेन ऑयल कारपोरेशन के सेल्स ऑफिसर चंदन कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, उप जिलाधिकारी एनएस नगन्याल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत, रमेश बहुगुणा, धर्मेंद्र बिष्ट, अरविंद बिष्ट, लता बोरा, लीला बोरा, मीरा भैसोड़ा, इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर राजीव कुमार, धारानौला गैस सर्विस के आरसी पांडे, चंदन लाल टम्टा, गोविंद लाल आदि मौजूद थे।