{"_id":"6c9ec9d0973be2815f2e07f8dd135368","slug":"udaya-shankar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी नए विवि का हिस्सा बनेगी : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी नए विवि का हिस्सा बनेगी : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में जेएनयू की तर्ज पर प्रस्तावित आवासीय विश्वविद्यालय में रोजगार परक विषय पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फलसीमा में बन रही उदयशंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी को भी नए विश्वविद्यालय से ही संबद्ध किया जाएगा। नए विश्वविद्यालय के लिए एसएसजे परिसर से हटकर अन्यत्र भूमि खोजी जा रही है और एसएसजे परिसर का अस्तित्व पहले की तरह बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। अल्मोड़ा कैंपस का नए विवि में विलय नहीं होगा।
शनिवार सुबह देहरादून रवाना होने से पहले अल्मोड़ा सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में स्वीकृत आवासीय विश्वविद्यालय के लिए कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी को ओएसडी बनाया गया है। उन्हें नए विश्वविद्यालय का प्रारूप तय करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि नए विश्वविद्यालय में रोजगार परक विषय शुरू किए जाएंगे ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में लंबे समय से बन रही उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में जल्दी ही गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें पेट्रोल के बेस मूल्य को समान करने की बात तय हुई थी। इसी के आधार पर प्रदेश सरकार ने बेस मूल्य को संशोधित किया। हालांकि इसके बावजूद डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। सरकार के मंत्रियों और अन्य नुमाइंदों द्वारा हवाई यात्राओं में लाखों रुपये फूंके जाने के विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल को सीएम ने हंसकर टाल दिया। सीएम ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को सहायता दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। पत्रकारों के लिए मामूली प्रीमियम पर अंशदायी बीमा योजना शुरू करने पर भी विचार होगा।