फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UCC is the pride of Uttarakhand: Hema

यूसीसी उत्तराखंड का गौरव : हेमा

Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
UCC is the pride of Uttarakhand: Hema
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने यूसीसी को उत्तराखंड का गौरव बताया। वक्ताओं ने यूसीसी को सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी कदम बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि यूसीसी सभी धर्मों के नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि यूसीसी समाज में समरसता स्थापित करने एवं महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस दौरान यूसीसी की विकास यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। वहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मेहता, डॉ. विद्या कर्नाटक आदि रहीं।
विज्ञापन


कार्मिकों को किया सम्मानित

जिले के दो निबंधक, दो उप-निबंधक सहित कुल 78 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को यूसीसी के अंतर्गत प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों में ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौखुटिया सुभाष चंद्र तथा आरएमओ कैंट बोर्ड रानीखेत डॉ. पवन तिवारी शामिल रहे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण आवेदनों के निस्तारण हेतु 78 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed