Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two women injured in bear attack in almora

UK: भालू के हमले से चारा लेने जंगल जा रहीं दो महिलाएं जख्मी, लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Thu, 18 Dec 2025 10:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:09 PM IST
सार

चौखुटिया ब्लॉक की रामपुर ग्राम सभा के चौकोड़ी गांव में भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया जिससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को उप जिला अस्पताल चौखुटिया भेजा जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
Two women injured in bear attack in almora
भालू

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक की रामपुर ग्राम सभा के चौकोड़ी गांव में भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया जिससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को उप जिला अस्पताल चौखुटिया भेजा जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

चौकोड़ी गांव निवासी गीता देवी और चंपा देवी बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौै बजे घर से पशुओं के लिए चारा लेने रामपुर जमडिया के जंगल की ओर निकलीं। इस दौरान भालू ने गीता देवी पर हमला कर दिया। गीता के चिल्लाने पर चंपा देवी बचाव में आई तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। भालू के हमले से दोनों के शरीर में कई गंभीर घाव बन गए। भालू ने महिलाओं के मुंह, सर और कान को बुरी तरह नोच लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। तब जाकर भालू भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल चौखुटिया भेजा गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

घायलों को 50 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता दी
सूचना मिलने पर वन विभाग द्वाराहाट की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा और उप प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा रानीखेत ने मौके पर पहुंचकर घायल महिलाओं की स्थिति देखी। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट ने आंशिक रूप से घायल महिला को 20 हजार और गंभीर रूप से घायल महिला को 30 हजार की धनराशि मौके पर तत्काल आर्थिक सहायता के लिए प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवर बने जान के दुश्मन, शाम होते ही अलर्ट हो जाते हैं लोग
रामपुर, जमणिया, जौरासी में भालू, तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। इस कारण शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भालू के दो महिलाओं पर हमला करने से गांवों में दहशत है। ग्रामीण अकेले आवाजाही करने में जान का खतरा महसूस कर रहे हैं।

क्षेत्र में कई स्कूलों तक पहुंचने का रास्ता जंगलों से होकर जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को भी जंगली जानवरों से खतरा बना हुआ है। तेंदुए का आतंक भी कई गांवों में बना हुआ है। शाम होते ही तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में आ जा रहा है। इससे गांवों में दहशत है। अब भालू का आतंक बढ़ने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जंगली जानवरों के आतंक कारण खेती तो बर्बाद हो ही रही है अब वह जान के दुश्मन भी बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में जंगलों से सटे इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं जिससे खेतों और गांवों के आसपास खतरा बना हुआ है।

वन विभाग की टीम ने शुरू की गश्त
वन विभाग की टीम क्षेत्र में सघन गश्त कर रही है। क्षेत्र में अनावश्यक उगी झाड़ियों का कटान किया जा रहा है। नियंत्रित फुकान किया जा रहा है। क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय टीम ने जनजागरूकता और बचाव के लिए जनता को दिशा निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गाें को अकेला न छोड़ें। महिलाएं जंगल में घास या लकड़ी लेने अकेले न जाएं। जंगल जाने के लिए क्षेत्रवासी, महिलाएं समूह में जाए। मानव-वन्यजीव संघर्ष संबंधित या किसी भी वन्यजीव की गतिविधि पाए जाने पर तुरंत हेल्पलाइन नं. 1800-890-9715 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed