फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two-wheeler collision in Almora, one seriously injured

Almora News: अल्मोड़ा में दोपहिया वाहनों की भिड़ंत, एक गंभीर घायल

Mon, 20 Nov 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler collision in Almora, one seriously injured
 बेस अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड पर रविवार देर रात दोपहिया दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोट आई। दोनों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात खत्याड़ी निवासी सोनू कनवाल (32) पुत्र बिशन सिंह और सुनील नयाल (25) पुत्र नारायण सिंह निवासी चंपावत की स्कूटी लोअर माल रोड पर सिमकनी मैदान के पास आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालकों को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने दोनों को बेस अस्पताल पहुंचाया। सोनू के सिर पर गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया, जबकि सुनील का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन



हेलमेट पहना होता तो नहीं लगती चोट
अल्मोड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने कहा कि यदि हेलमेट पहना होता तो दोनों को गंभीर चोट नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed