{"_id":"5829ea894f1c1b7c228fdfb5","slug":"two-teams-in-the-lead-up-to-prevent-drug-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी रोकने को डीएसपी के नेतृत्व में दो टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी रोकने को डीएसपी के नेतृत्व में दो टीमें गठित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को आरटीआई मैदान में गश्त करते सीमा सुरक्षा बल के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं और स्कूली बच्चों द्वारा की जा रही नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने अल्मोड़ा, रानीखेत सीओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की दो टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों ने चरस और अन्य तरह की नशीली चीजों की सप्लाई करने वालों, नशाखोरी करने वाले स्कूली बच्चों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि छात्रों और युवाओं में नशाखोरी रोकने के लिए हाल ही में हाईकोर्ट से भी आदेश जारी हुए हैं। अल्मोड़ा में पहले से इसे लेकर पुलिस गंभीर है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्रों और युवाओं में नशाखोरी रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। इसके लिए अल्मोड़ा के सीओ आरएस टोलिया और रानीखेत के सीओ कमल राम के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस और अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों को चिन्हित करने का काम शुरूकर दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से पढ़ने आने वाले कुछ छात्र भी इसमें शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीण इलाकों से दूध बेचने आने वाले कुछ ग्रामीणों द्वारा भी छात्रों और अन्य युवाओं को चरस बेचने की सूचना मिली है। उनकी पहचान कर ली गई है और ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि वह शीघ्र ही प्रधानाचार्यों की भी बैठक बुला रहे हैं। उनसे भी नशाखोरी रोकने के लिए हर संभव सहयोग लिया जाएगा। राजस्व विभाग का सहयोग लेकर भांग को नष्ट करने के लिए भी
विज्ञापन