फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two suits approved 11 new motorways and rest house

11 नए मोटर मार्गों और विश्राम गृह के दो सूट स्वीकृत

Sun, 22 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के लंबे प्रयासों के बाद प्रदेश सरकार ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जैंती में विश्राम गृह के कक्ष स्वीकृत करके वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 11 नए मोटर मार्गों की स्वीकृति का शासनादेश भी जारी कर दिया है।


कुंजवाल के सहायक सूचनाधिकारी राजेंद्र रावत ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आरा से चिमखोली तक छह किमी सड़क निर्माण के लिए 45.93 लाख, लमगड़ा से ठाठ तीन किमी सड़क के लिए 25.49 लाख, क्वेटा-सुरखाल-निरई तक छह किमी मोटर मार्ग के लिए 56.98 लाख, पूनागढ़-नाटाडोल मोटर मार्ग के दयाल बैंड से तल्ल गांव तक तीन किमी के लिए 25.49 लाख, शहरफाटक से ग्राम दो घोड़िया तक पांच किमी मार्ग के लिए 42.48 लाख रुपए मंजूर किए हैं। क्षेत्र में 11 नए मोटर मार्गों को स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, प्रमुख पीतांबर पांडे, कमला आर्या, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, नरेंद्र बनौला, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, विशन रावत, शिवराम आर्य, हरीश डसीला, रमेश जोशी, गणेश पांडे, राजू जोशी, दीवान बोरा, रमेश मेलकानी आदि ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed