{"_id":"6a0df38d67eb02dc63000246","slug":"two-smugglers-arrested-with-17480-kg-of-ganja-almora-news-c-232-1-shld1002-143684-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 17.480 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 17.480 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 7.480 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 4.37 लाख आंकी गई है। तस्तरी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी है।
थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने कठपतिया तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटर साइकिल संख्या यूके 04-एजी -5474 में सवार दो युवकों के कब्जे से क्रमशः पिठ्ठू बैग में 8.920 किलो व कट्टे से 8.560 किलो कुल 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद किया। अभियुक्त अनिल रावत (30) निवासी ग्राम टेड़ा थाना रामनगर जिला नैनीताल, गौरव रावत (28) निवासी रिवाली रणथमवल थाना सल्ट अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। थाना सल्ट में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।