फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two leopards died in Almora and Birthi

अल्मोड़ा और बिर्थी में दो तेंदुओं की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two leopards died in Almora and Birthi
धारानौला मकेड़ी मार्ग में मृत तेंदुए को देखने उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/नाचनी। अलग-अलग घटनाओं में दो तेंदुओं की मौत हो गई। पहली घटना अल्मोड़ा जिले के धारानौला मार्ग पर हुई, जहां एक तेंदुए की अज्ञात वाहन से टकराने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना पिथौरागढ़ के नाचनी की है, जहां बिर्थी झरने के पास बरामद नर तेंदुए के शव को देखकर चट्टान से गिरकर मरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर तेंदुए के शवों को जला दिया है।
सुबह अंधेरे में मकेड़ी मार्ग में घूम रहा तेंदुआ एक वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया। तड़के उधर से गुजर रहे दूध विक्रेता ने लहूलुहान हालत में तेंदुए को पड़ा देखा तो स्थानीय लोगों को सूचना दी। इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का शव एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव जला दिया गया।
विज्ञापन

रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि मृत तेंदुआ सात साल का नर है जिसकी लंबाई 190 सेमी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा रेंज में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत का यह पहला मामला है। इधर, क्षेत्र निवासी शिक्षक बलवंत सिंह मेहता ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार तेंदुए सक्रिय हैं। इस मार्ग पर वन विभाग को गश्त करनी चाहिए। वहीं पिथौरागढ़ जिले के बिर्थी झरने के पास तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना पर वन कर्मी चंद्र सिंह बिष्ट, गंगा सिंह राणा मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए मुनस्यारी ले गए। मुनस्यारी पशु अस्पताल में डॉ. विजय पाल प्रजापति, डॉ. हिमांशु पांडे ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए की उम्र 5-6 वर्ष बताई गई है, उसकी लंबाई 72 इंच थी और उसके आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त थे। तेंदुए के शिकार का पीछा करते हुए चट्टान से गिरने की आशंका जताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed