{"_id":"5de3fac68ebc3e54e8092fe7","slug":"two-leopards-died-in-almora-and-birthi-almora-news-hld366133936","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा और बिर्थी में दो तेंदुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा और बिर्थी में दो तेंदुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचनार्थ...
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया
अल्मोड़ा रेंज में वाहन दुर्घटना में तेंदुए की मौत का पहला मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। धारानौला मार्ग में रविवार सुबह आवास विकास कॉलोनी मकेड़ी के पास एक तेंदुए की अज्ञात वाहन से टकराने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर तेंदुए के शव को जला दिया है और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुबह अंधेरे में मकेड़ी मार्ग में घूम रहा तेंदुआ अचानक एक वाहन से टकराकर सड़क पर ही गिर गया। सड़क मार्ग से गुजर रहे एक दूध विक्रेता ने सड़क पर तेंदुए का मृत शरीर और शव के आसपास खून पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को बताया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। इधर, तेंदुए को देखने स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का शव एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया गया।
रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि मृत तेंदुआ सात साल का नर है जिसकी लंबाई 190 सेमी है। तेंदुए के जबड़े का हिस्सा टूट गया था और उसके सिर से ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शव को जला दिया गया है और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा रेंज में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत का यह पहला मामला है। इधर, क्षेत्र निवासी शिक्षक बलवंत सिंह मेहता ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार तेंदुए सक्रिय हैं। इस मार्ग में तीन से चार ट्यूशन सेंटर चलते हैं और बच्चे सुबह पांच बजे ट्यूशन को जाते हैं जिस वजह से यहां काफी भीड़ रहती है। सुबह इस रोड में घूमने वालों की संख्या भी काफी रहती है। वन विभाग को इस मार्ग पर गश्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
फोटो- 01एएलएम08पी तथा 09पी-