फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   two injured after Car went out of control and fell into the river in Almora

Road Accident: अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर कार नदी में गिरी, गाड़ी के उड़े परखच्चे; दो लोग गंभीर

Fri, 19 Jul 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jul 2024 01:43 PM IST
सार

Almora Road Accident: धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर जैगन नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
two injured after Car went out of control and fell into the river in Almora
Almora Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर जैगन नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी सेराघाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास कार संख्या यूपी-14-एफजे-9154 अनियंत्रित होकर करीब 50 फिट नीचे जैगन नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार अजय बनकोटी (55) पुत्र किशन सिंह बनकोटी और उनका चचेरा भाई धीरज बनकोटी (46) दोनों निवासी बनकोट, पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को कार से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट तक पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालने में स्थानीय ग्रामीण सुंदर मेहता, राधाकृष्ण, भुवन पांडे, पवन कुमार आदि ने मदद की।
विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में देखिए कमिश्नर दीपक रावत को: नालों का निरीक्षण किया, जानिए अधिकारियों को क्या दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तड़पते रहे घायल, एक घंटे बाद मिली एंबुलेंस  
बृहस्पतिवार की रात सेराघाट में हुए हादसे के बाद जैसे तैसे घायलों को पीएचसी सेराघाट में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन घायलों को अल्मोड़ा लाने के लिए जब सेराघाट की 108 एबुलेंस से संपर्क किया गया तो चालक ने टायर घिसे होने और स्टेपनी न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। मजबूरी में पिथौरागढ़ जिले के गणाई से 108 सेवा को बुलाया गया। उसे भी यहां पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। तब तक दोनों घायल अस्पताल में तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने 108 सेवा की लचर व्यवस्थ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed