{"_id":"6a1321bd6a64e1582203bdf7","slug":"two-drug-dealers-arrested-with-1644-grams-of-smack-fir-registered-almora-news-c-232-1-shld1002-143850-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 16.44 ग्राम स्मैक के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 16.44 ग्राम स्मैक के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 24 May 2026 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशे के सौदागरों को दबोचा है। उनसे 16.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत 4.93 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल अल्मोड़ा के कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम चेकिंग कर रही थीं। चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से सौरभ बिष्ट (22)निवासी गर भनार खोल्टा अल्मोड़ा के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक और रोहित कुमार (24) निवासी चचई पोस्ट कन्यालीकोट, बागेश्वर हाल निवासी सरकार की आली अल्मोड़ा के कब्जे से 6.44 ग्राम अवैध स्मैक कुल 16.44 ग्राम बरामद की। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस स्मैक क्रय-विक्रय स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन