फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two doctors are on leave and one is on duty elsewhere, causing problems for patients

Almora News: दो डॉक्टर अवकाश और एक की अन्यत्र ड्यूटी, मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two doctors are on leave and one is on duty elsewhere, causing problems for patients
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों के अवकाश पर होने और एक की दूसरी जगह ड्यूटी पर जाने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता और डॉ. अविनाश अवकाश पर थे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी बेस अस्पताल में ड्यूटी पर थे। भैंसियाछाना, धौलादेवी, हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला से पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इसके चलते मरीजों को चिकित्सकों के कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लमगड़ा से पहुंचे रोशन लाल ने बताया कि त्वचा संबंधी रोग के उपचार के लिए आया था लेकिन चिकित्सक की दूसरी जगह ड्यूटी पर होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल में ड्यूटी पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed