फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   two district event

अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
two district event
चौखुटिया में हुई शिशु मंदिरों की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्का? - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विद्या भारती के सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिरों की तीन दिनी संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग के सौ मीटर बालक वर्ग में अक्षय कुमार सोमेश्वर प्रथम, सुमित थापा गरुड़ द्वितीय और अभिषेक बिष्ट झुपुलचौरा तृतीय रहे। 400 मीटर में योगेश रानीखेत प्रथम, विक्रम बागेश्वर द्वितीय और जिग्नेश द्वाराहाट तृतीय रहे। लंबी कूद में गरुड़ के मो. रेहान, रानीखेत के योगेश महरा और द्वाराहाट के दिव्यांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

ऊंचीकूद में गरुड़ के सुमित थापा, जीवन धाम के तन्मय बोरा और झुपुलचौरा के अभिषेक बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में कठायतबाड़ा की हर्षिता जोशी, बागेश्वर की नीलम और मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 200 मीटर में नीलम, हर्षिता और आयुषी धौनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर में बागेश्वर की नीलम, द्वाराहाट की प्रज्ञा तिवारी और गरुड़ की गरिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। लंबी कूद में आयुषी, मनीषा आर्या और आराधना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ऊंची कूद में आयुषी, गरिमा गोस्वामी और गीतांजलि प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल, क्रीड़ा प्रभारी हरीश नेगी, व्यवस्थापक नवीन जोशी, हेम कांडपाल, हरीश मेहता आदि ने पुरस्कार बांटे। वहां पर चंद्रशेखर पाठक, फकीर पांडे, संजय जोशी, ललित मनराल, केडी तिवारी, गोकुल कुमार, देवकी और पूजा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed