फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two accused acquitted in careless driving case

Almora News: लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में दो आरोपी दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted in careless driving case
अल्मोड़ा। तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के मामले के आरोपी योगेश चिलकोटी निवासी लोहाघाट चंपावत और खोला अल्मोड़ा निवासी देवेंद्र कुमार को जूनियर सिविल जज शुभांगी गुप्ता की अदालत ने दोषमुक्त किया।
विज्ञापन


आरोपियों के अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट, देवेश बिष्ट और लवली दास्पा ने बताया कि वादी सुरेश कुमार ने राजस्व पुलिस को 21 अप्रैल 2021 को तहरीर दी थी। बताया कि आरोपी योगेश कुमार सुबह उसके बेटे को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हैंडपंप को ओर जा रहा था। पनुवानौला की ओर से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन देवेंद्र कुमार चला रहा था। इसमें उसके लड़के को काफी चोटें आई और मोटरसाइकिल चालक उसके बेटे को सड़क पर ही घायलावस्था में छोड़ गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया गया। न्यायालय ने पत्रावली पर मौजूद दस्तावेजी साक्ष्यों के अवलोकन कर आरोपियों को दोषमुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed