फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Try to unite to live up to the expectations: Molla

जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने को एकजुट प्रयास करें : मोल्ला

Sun, 17 Dec 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 17 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Try to unite to live up to the expectations: Molla
अल्मोड़ा में सीपीआई (एम) के राज्य सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पोलित ब्यूरो के सदस्य पूर्व सांसद हन्नान मोल्ला ने पार्टी प्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि राज्य में जनाकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। वर्तमान विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी और सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ जनता को एकजुट करें। पूर्व सांसद मोल्ला यहां भगवती पैलेस में छठे राज्य सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वह आरएसएस, भाजपा और उनकी तमाम अवसरवादी ताकतों के खिलाफ जनता को गोलबंद करें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पार्टी की भावी कार्यनीति तय करने और जनता की आकांक्षाओं में खरा उतरने में सहायक होगा। केंद्रीय समिति के सदस्य राज्य प्रभारी सांसद तपन सेन ने प्रतिनिधियों को सलाह दी कि वह पार्टी के विकास के लिए खुलकर अपने विचार रखें।
विज्ञापन

 सम्मेलन में भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध और वनाधिकार की बहाली, पर्वतीय जिलों से पलायन रोकने के लिए कारगर नीति बनाने, महिलाओं की समस्या, बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न समस्याओं, जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा, सांप्रदायिक और जातिवादी हिंसा के विरुद्ध, बेरोजगारी और अशिक्षा के खिलाफ  प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिस पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल में शामिल गंगाधर नौटियाल, इंदु नौड़ियाल, शिव प्रसाद देवली, कमरुद्दीन, राजाराम सेमवाल ने की। सम्मेलन में विजय रावत, सुरेंद्र सजवान, वीरेंद्र भंडारी, मदन मिश्र, वीरेंदर गोस्वामी, पुरुषोत्तम बडौला, भगवान सिंह राणा, राजेंद्र पुरोहित, दिनेश पांडे, यूसुफ तिवारी, भूपेंद्र रावत, महेंद्र जखमोला, आरपी जखमोला, लेखराज, अनंत आकाश, योगेश पचोलिया, सुनीता पांडे, राजपाल कनियाल, आरसी धीमान, स्वप्निल पांडे, अनिल जोशी, प्रमोद रावत आदि ने भाग लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed