{"_id":"6448137d1b2c2d54f5046c54","slug":"truth-is-eternal-lies-do-not-last-long-ojha-almora-news-c-8-1-122592-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य शाश्वत है, झूठ की आयु लंबी नहीं होती : ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य शाश्वत है, झूठ की आयु लंबी नहीं होती : ओझा
Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास रमेश भाई ओझा ने कहा कि सत्य शाश्वत है। झूठ की आयु लंबी नहीं होती। मनुष्य को हमेशा सत्य पर चलना चाहिए। कथा का श्रवण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
मंगलवार को डोल आश्रम में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास रमेश भाई ओझा ने कहा कि झूठ बाहर से भले ही सुंदर लगता है लेकिन भीतर से यह बहुत भयंकर है। कथाओं को मनोरंजन का साधन बना लिया गया है जबकि भगवान की कथा श्रवण से मनुष्य को मुक्ति मिलती है। इसे शुद्ध मन से सुनकर अपने जीवन में उतारना होगा। मनुष्य को भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए, जिसका आनंद लेने लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज, स्वामी कपिलेश्वरानंद, स्वामी विश्वेश्वरानंद, जगदीशानंद, यजमान वंदना परिवार, चतुर्भुज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।