{"_id":"599ef4924f1c1bf7148b460f","slug":"tricolor-printed-in-china-manufactured-shoes-cartons","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित जूतों के डिब्बों में छपा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित जूतों के डिब्बों में छपा तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक और हरकत सामने आई है। चायना मेड जूतों के डिब्बों में तिरंगे का कवर लगाकर बिक्री के लिए भारत भेज दिए गए हैं। अल्मोड़ा की एक दुकान में जैसे ही तिरंगे बने जूते के डिब्बे दिखाई दिए तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की टीम ने तत्काल दुकान में छापा मार कर तिरंगे वाले जूते जब्त कर लिए। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानते हुए रुद्रपुर स्थित जूता सप्लायर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यहां कूर्मांचल एकेडमी प्राइमरी स्कूल धारानौला रोड के निकट स्थित जूता विक्रेता बिशन सिंह बोरा ने रुद्रपुर में स्थित थोक विक्रेता तमन्ना फुट वीयर एजेंसी से जूते मंगाए थे। केनवास के करीब एक दर्जन जूतों के डिब्बों को तिरंगे वाले कागज से कवर किया हुआ था। इस बीच, जैसे ही उन्होंने कुछ ग्राहकों को यह जूते दिखाए तो वहां मौजूद किसी जागरूक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसआई बिशन लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दुकान पर पहुंची और एक दर्जन जूते के डिब्बे जब्त कर लिए। आशंका है कि तिरंगा वाले जूते अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए पहुंचे हो सकते हैं।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने जूता व्यवसायी बिशन सिंह बोरा से पूछताछ करने के बाद रुद्रपुर के जूता सप्लायर के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि बिशन सिंह बोरा की तहरीर के आधार पर रुद्रपुर स्थित तमन्ना फुट वीयर के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम की धारा दो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि इस बारे में रुद्रपुर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जूते कहां से बनकर आए हैं इस बारे में रुद्रपुर के तमन्ना सप्लायर से पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगा। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी जूते के डिब्बों में तिरंगा छपने पर रोष जताते हुए मामले की छानबीन करने की मांग की है।
विज्ञापन