फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tree plantation in memory of martyr suman

सुमन की याद में पौध रोपण

Wed, 25 Jul 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 25 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
tree plantation in memory of martyr suman
जीआईसी खीड़ा में पौंधारोपण करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं भी हुईं। विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कालेज एनटीडी की छात्राओं ने विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार पौधे रोपे। इस अवसर पर पौधा मेरा, नाम मेरा, वृक्ष मेरा नाम चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


चित्रकला में अंजलि कश्यप, खुशी आर्या, उजिंला, जूनियर वर्ग में अंजिला आर्या, हर्षिता आर्या, भावना आर्या, निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति मेहता, भावना बिष्ट, बबीता आर्या, जूनियर वर्ग में साक्षी बिष्ट, संजना, नीतू बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।  प्रभारी प्रधानाचार्या मोबिना फातिमा, खष्टी आर्या, लीलाधर जोशी, हेमलता वर्मा, बलवीर, बेबी जैड़ा, शिखा पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
इधर मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा राजकीय इंटर कालेज डीनापानी में बांज, पदम, देवदार आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, आनंद सिंह बिष्ट, भावना तिवारी, दुर्गा खुल्बे, प्रधानाचार्य गुलाब सिंह, नंदन सिंह महेरा, भाष्कर आनंद तिवारी, पंकज कुमर पांडे, कुलदीप जोशी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि के मौके पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर हुई गोष्ठियों में उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed