{"_id":"5f0a03a68ebc3e63a50e660e","slug":"tree-cut-in-ranikhet-ranikhet-news-hld389384371","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाप भूमि में बगैर अनुमति काट डाले सुरई के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाप भूमि में बगैर अनुमति काट डाले सुरई के पेड़
विज्ञापन
नैनी क्षेत्र में इस तरह से कटे हैं सुरई के पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के नैनी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाप भूमि में खड़े सुरई के सात हरे पेड़ों को बिना अनुमति काट दिया। इसका पता चलने पर वन विभाग के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग के कर्मचारियों को मौका मुआयने तक के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मामले की जांच की जा रही है।
रानीखेत तहसील के नैनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाप जमीन में खड़े सुरई के सात पेड़ काट डाले। ग्रामीणों की सूचना के बाद प्रशासन और वन विभाग ने मौका मुआयना करने का प्रयास तो इसके लिए वन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में प्रशासन की तरफ से आरएसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट और नितिन जिरवान गांव पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। वन अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। डीएफओ महातिम यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
- पहले वनकर्मियों को खेत में घुसने नहीं दिया गया था। इसलिए डीएफओ को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल सुरई के सात पेड़ कटने की सूचना मिली है, एसडीओ बीएस किरौला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
- महेश कुमार, रेंजर, रानीखेत वन क्षेत्र।
- पेड़ बगैर अनुमति के काटे गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने जांच की। सुरई का पेड़ संरक्षित श्रेणी में आता है या नहीं, इस संबंध में वन विभाग को पत्र भेजा गया है।
- दलीप सिंह, नायब तहसीलदार रानीखेत।