फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Transplanting of rice in Almora

दम तोड़ने लगी पहाड़ की हुड़कियाबौल परंपरा

Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/सोमेश्वर। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Transplanting of rice in Almora
अल्मोड़ा में धान की रोपाई - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। पर्वतीय क्षेत्र के घाटी वाले इलाकों में पहले जहां हुड़कियाबौल की थाप पर धान की रोपाई होती थी। वहीं अब हुड़कियाबौल के साथ धान की रोपाई की परंपरा विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। इस परंपरा के अंतर्गत लोक कलाकार हुड़के की थाप में लोकगाथाएं सुनाता है और ग्रामीण महिलाएं मनोरंजन के साथ ही धान की रोपाई करती हैं। इसमें रोपाई के कार्य के साथ ही उनका मनोरंजन भी होता था जिससे थकान भी कम लगती थी।  

विज्ञापन


जिले की सोमेश्वर, बौरारो, बमनस्वाल, सरयू, पनार, गेवाड़ घाटी सहित अन्य घाटी क्षेत्रों में धान की पैदावार काश्तकारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। खरीफ के सीजन में नौकरी पेशा लोग भी छुट्टी लेकर धान की रोपाई करने घर पहुंचते हैं। बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आती है।
विज्ञापन


पूर्व तक घाटी क्षेत्रों में जगह-जगह हुड़कियाबौल लगाकर धान की रोपाई की जाती थी। इस परंपरा में एक लोक कलाकार हुड़का बजाते हुए लोक गाथाएं आदि का वर्णन करता था। लोक गाथाएं सुनते हुए रोपाई करने वाली महिलाओं को थकान का आभास भी नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चनौदा, कौसानी, सोमेश्वर, भूलखर्कवालगांव, रैत, अधूरिया, खाड़ी सुनार, जालधौलाड़, लोद, झुपुलचौरा, सिरखेत, नाखेत, तालखेत, पल्यूडख़ेत आदि इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। बारिश होने पर इसमें तेजी आएगी, लेकिन पिछले चार सालों से हुड़कियाबौल की परंपरा इन क्षेत्रों में कम ही दिखाई देती है। कतिपय स्थानों को छोड़कर हुड़कियाबौल का आयोजन विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। 



सोमेश्वर। माला गांव निवासी 58 वर्षीय लोक कलाकार हरी राम कहते हैं कि पूर्व में कई लोग धान की रोपाई के समय हुड़कियाबौल लगाने के लिए बुलाते थे। हुड़कियाबौल की परंपरा पहाड़ की खेती और यहां की संस्कृति से जुड़ी है, लेकिन पिछले तीन चार सालों से अब उन्हें कोई नहीं बुला रहा है। विलुप्त हो रही इस विधा को बचाने के लिए सरकार और समाज के जागरूक लोगों को कदम उठाने चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed