फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Transformer planting lineman burns

ट्रांसफार्मर लगा रहा लाइनमैन करंट लगने से झुलसा

Wed, 06 Sep 2017 11:18 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Transformer planting lineman burns
करंट से झुलसा लाइनमैन। - फोटो : अमर उजाला

 तहसील सल्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवाली में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान विद्युत लाइन चालू हो जाने पर लाइनमैन करंट की चपेट में आने से झुलस गया। ग्रामीणों ने घायल लाइनमैन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि लाइनमैन ठेका प्रथा के अंतर्गत रखा गया था।        जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवाली में करीब एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब था। बुधवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। लाइनमैन बलवंत सिंह (30) पुत्र कुबेर सिंह निवासी कुमिया चौड़मुनरा ने विद्युत सब स्टेशन से शटडाउन मांगा था। लाइनमैन ट्रांसफार्मर लगा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में लाइन चालू कर दी गई। इससे लाइनमैन बलवंत सिंह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने 108 को घटना की सूचना दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे  रामनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed