फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training of the end of terrorism in Ranikhet

रानीखेत में ली आतंकवाद के खात्मे की ट्रेनिंग

Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Training of the end of terrorism in Ranikhet
रानीखेत में ली आतंकवाद के खात्मे की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। आतंकवाद और विद्रोह से निपटने के लिए भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास अब चरमसीमा पर पहुंच गया है। दोनों सेनाओं के जांबाजों ने चौबटिया के घने जंगलों में युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर चौबटिया गांव (काल्पनिक नाम) में छिपे चार आतंकियों को जांबाजों ने सर्च अभियान चलाकर मार गिराया। सर्च अभियान के दौरान सेना को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका और भारत दोनों देशों के अधिकारी और जवान युद्ध के अनुभवों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढ निकालने, उनके द्वारा जमीन पर बिछाए गए माइंस आदि को निष्प्रोज्य करना, फायरिंग का अभ्यास सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन हुआ। युद्धाभ्यास के दौरान चली तमाम गतिविधियों का प्रदर्शन करते वक्त सैनिकों ने भी शानदार कार्य किया। वहां बसाए गए चौबटिया गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा छोटे से लालच के लिए चार आतंकियों को शरण दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सेना के मुखबिर ने वहां आतंकवादी छिपे होने की सूचना दी। सेना ने सर्च अभियान चलाया। सबसे पहले गांव के मुखिया को बुलाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया गया। इसके बाद एक एक कर हर मकान की तलाशी ली। भवनों की तलाशी से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, सेना गो बैक के नारे तक लगाए गए।

सर्च के दौरान दो भवनों के अंदर ‘आतंकी’ छिपे थे। सेना ने शानदार तकनीक, युद्धकौशल का सहारा लेते हुए ‘आतंकियों’ को मार गिराया। देर शाम रस्सियों के माध्यम से खाइयों को पार करने, रॉक क्लाइंबिंग सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 27 सितंबर तक होगा।


रानीखेत। विद्रोहियों और आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ की घटनाओं, ऐसे वक्त में घायल होने वाले जवानों को त्वरित उपचार दिलाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुनसान इलाकों में उपलब्ध बांस, अन्य लकड़ियों से स्ट्रक्चर बनाकर उन्हें प्राथमिक उपचार, सघन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए दोनों देशों की सेनाएं अनुभवों को साझा कर रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed