फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   training of Prooning in Ranikhet

बिल्लेख के जैविक एप्पल फार्म में किसानों का प्रूनिंग प्रशिक्षण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
training of Prooning in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती बिल्लेख स्थित जैविक एप्पल फार्म में किसानों के लिए प्रूनिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश से पहुंचे प्रूनिंग विशेषज्ञ किसानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा किसानों को जैविक विधि से सेब उत्पादन के तरीके भी बताए जा रहे हैं। हिमाचल से लाए गए उन्नत किस्म के सेब पौधों का वितरण भी किसानों को निशुल्क किया गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से प्रूनिंग विशेषज्ञ विपुल शर्मा और जयप्रकाश महंतान को बुलाया गया है। प्रगतिशील बागवान और एप्पलमैन के नाम से प्रसिद्ध गोपाल उप्रेती ने भी किसानों को प्रूनिंग के बारे में जानकारी दी। किसानों को जैविक विधि से सेब उत्पादन के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 40 किसानों को हिमाचल से लाए गए उन्नत किस्म के सेब के पौधों का निशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ताड़ीखेत उद्यान के प्रभारी इंद्र लाल और राम सिंह नेगी थे। प्रशिक्षण शिविर 17 फरवरी तक चलेगा। उद्यान विभाग के कई माली भी इस प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed