फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   TRAINIG CENTER

तीन ट्रेनिंग सेंटर नहीं करा पाए काउंसलिंग

Mon, 28 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 28 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों की अव्यवस्थाओं के कारण एएनएम प्रशिक्षण के लिए सरकारी कोटे की 60 सीटों पर सोमवार को अंतिम तिथि के दिन भी काउंसलिंग नहीं हो सकी। एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का फैसला लिया गया था, लेकिन अल्मोड़ा, रानीपोखरी और पौड़ी में स्थित सरकारी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था कराने में विफल रहे। इस कारण इन तीनों प्रशिक्षण केंद्रों की 20-20 सीटों के लिए काउंसलिंग नहीं हो सकी।

अगर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने काउंसलिंग की तिथि बढ़ाकर इन खाली सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिलवाए तो अच्छे अंक पाने वाली युवतियों को इन सरकारी ट्रेनिंग केंद्रों में मुफ्त में प्रशिक्षण लेने के बजाय मजबूरी में भारी शुल्क पर प्राइवेट  ट्रेनिंग केंद्रों में प्रशिक्षण लेना पड़ेगा।  
विज्ञापन

राज्य में कुल 25 एएनएम ट्रेनिंग सेंटर हैं। इनमें से 19 प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर हैं। जबकि अल्मोड़ा, देहरादून, रानीपोखरी, पिथौरागढ़, गदरपुर और पौड़ी में सरकारी ट्रेनिंग सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून ट्रेनिंग सेंटर में 50 सीटें और अन्य सभी प्रशिक्षण केंद्रों में 20-20 सीटें हैं। सरकारी ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण मुफ्त में मिलता है। दूसरी तरफ प्राइवेट एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों में इसके लिए काफी शुल्क लिया जाता है। सरकारी ट्रेनिंग सेंटरों प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों (मेरिट) के आधार पर प्रवेश मिलता है। जिन अभ्यर्थियों को सरकारी ट्रेनिंग सेंटरों में प्रवेश नहीं मिल पाता वह प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटरों में प्रवेश ले लेते हैं।
जानकारी के मुताबिक डेढ़ वर्षीय एएनएम ट्रेनिंग के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा एचएनबी गढ़वाल विवि ने करवाई थी। पहली बार एएनएम ट्रेनिंग कालेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का फैसला लिया गया था।


 काउंसलिंग के लिए 15 से 28 सितंबर की तारीख तय की गई थी। सूत्रों के मुताबिक देहरादून और गदरपुर को छोड़कर अन्य प्रशिक्षण केंद्र ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए तकनीकी सुविधा समय से उपलब्ध नहीं करा सके। कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ ट्रेनिंग सेंटर भी ऑनलाइन हो गया है, लेकिन अल्मोड़ा, रानीपोखरी और पौड़ी ट्रेनिंग सेंटर समय से ऑन लाइन काउंसलिंग की व्यवस्था नहीं कर सके। अंतिम तिथि के दिन भी इन तीन ट्रेनिंग सेंटरों की कुल 60 सीटों के लिए काउंसलिंग नहीं हो सकी और अगर शासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने इन सीटों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था नहीं करवाई तो तीनों ट्रेनिंग सेंटरों में सभी 60 सीटें खाली रह जाएंगी और वहीं प्रवेश परीक्षा देकर मेरिट में आने वाली युवतियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अगर सरकार ने इस बारे में तुरंत फैसला नहीं लिया तो अच्छी मेरिट के बावजूद ये युवतियां भारी शुल्क चुकाकर प्राइवेट ट्रेनिंग कालेजों में प्रवेश लेने को मजबूर हो जाएंगी। इधर अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरसी पंत ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर से जानकारी ली गई है और पता लगा है कि तकनीकी खामियों के कारण अल्मोड़ा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में ऑन लाइन की व्यवस्था देरी से हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed