फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trainee IFS officers' 14-day Corentin period ends.Academy Administration in Form to the Distic Administration and Health Department.

ट्रेनी आईएफएस अफसरों की कोरेंटिन अवधि समाप्त , एकेडमी प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को दी जानकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Trainee IFS officers' 14-day Corentin period ends.Academy Administration in Form to the Distic Administration and Health Department.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून स्पेन से प्रशिक्षण लेकर लौटे इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के अफसरों की कोरेन्टीन अवधि सोमवार को समाप्त हो गई है । एकेडमी प्रशासन की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। हालांकि अफसरों की कोरेंटिन अवधि बेशक समाप्त हो गई है लेकिन इसके बावजूद अफसरों को उनके कमरों में ही बने रहने को निर्देश दिया गया है । कोरोना वायरस के चलते केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अफसरों के ट्रेनिंग शेड्यूल पर रोक लगाने के साथ ही तमाम गतिविधियों पर रोक लगा दी है । एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 2018-20 बैच के तमाम अफसरों को 14 दिन के लिए कोरेंटिन में भेज दिया गया था पिछले 14 दिन से तमाम अधिकारी अपने-अपने कमरों में कोरेंटिन में थे। लेकिन सोमवार को कोरेंटिन की अवधि समाप्त हो गई है जिसकी जानकारी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। एडिशनल डायरेक्टर अवस्थी ने बताया कि इसके बावजूद अफसरों को उनके कमरों में ही बने रहने को कहा गया है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से लाकडाउन लागू है अफसरों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बता दें कि स्पेन गए आईएफएस अफसरों की बैच में से तीन अफसरों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। जिनका दून अस्पताल में इलाज कराया गया था । हालांकि एक अफसर पूरी तरह स्वस्थ होकर एकेडमी लौट आया है , जबकि दो अफसरों का फिलहाल दून अस्पताल में इलाज किया जा रहा है दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed