{"_id":"81b7c46ebdf715e346f936b2a3724ae6","slug":"traffic-rules-are-violated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैफिक नियमों का हो रहा उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का हो रहा उल्लंघन
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी में ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन के लोग गहरी नींद में सोए हैं। छोटे-बड़े वाहन चालकों पर लगाम नहीं लग पाने के कारण वाहन बाजार में आड़े-तिरछे खड़े किए जा रहे हैं, जिसके चलते आए दिन बाजार में भारी जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था पिछले डेढ़ दशक से अव्यवस्था का दंश झेल रही है, हालांकि इस बीच वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्था बनाने में किसी भी तरह की कार्रवाई होती नहीं दिखती। कई बार पुलिस प्रशासन के लोग यातायात के लिए बैठकें बुलाकर नियम बनाते हैं, लेकिन दूसरे दिन से सारे नियम कानून हवा हो जाते हैं।
विज्ञापन
इस अव्यवस्था का दंश झेलते हैं नगर के लोग। बाजार में जहां-तहां छोटे-बड़े वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। कई कार चालक सामान खरीदने के लिए बाजार की सड़क में वाहन खड़े कर घंटों तक नहीं आते। पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर कोई बस नहीं दिख रहा है। कोतवाल पीएल वर्मा ने कहा कि व्यवस्था बहाल करने के लिए यातायात पुलिस को कड़े निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन