फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic police partially changed the one-way system in the city.

Almora News: ट्रैफिक पुलिस ने नगर की वन-वे व्यवस्था में किया आंशिक परिर्वतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Traffic police partially changed the one-way system in the city.
अल्मोड़ा। शीतकालीन मौसम को मध्य नजर रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नगर में चल रही वन वे व्यवस्था में आंशिक परिर्वतन करने का निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार यह नियम सोमवार से लागू होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार से माल रोड पर सुबह आठ बजे से साम सात बजे तक अब वनवे व्यवस्था लागू होगी। इस दौरान सभी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दूसरी सड़क एलआरशाह रोड पर भी शिखर से एनटीडी की तरफ कोई भी चौपहिया वाहन नहीं जाएंगे। यहां भी वन-वे व्यवस्था सुबह आठ बजे से साम आठ बजे तक रहेगी। लिंक रोड, टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा और करबला की तरफ भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यहां वनवे व्यवस्था सुबह आठ बजे से सायं सात बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर की तरफ भी चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे। यहां भी वनवे व्यवस्था आठ बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नगर वासियों सहित सभी लोगों को यातायात व्यवस्था का पालन करने और यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed