फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic Jam in Garur

शादी के सीजन से गरुड़, बैजनाथ, गागरीगोल में लग रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Garur
बरात का सीजन जोरों पर चलने से गरुड़ में लगा जाम। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। आजकल सहालग का सीजन जोरों पर है। विकासखंड के हर गांव में दूसरे-तीसरे दिन एक शादी हो रही है। इससे गरुड़, बैजनाथ, गागरीगोल, टीट बाजार में दिन में आए दिन जाम लग रहा है। गागरीगोल के मन्यूड़ा मोहल्ले में शनिवार को चार बरात होने से गागरीगोल-बागेश्वर मोटर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा।
विज्ञापन

बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग पर रोज तीन-चार बार जाम लग रहा है। हालांकि थाना बैजनाथ पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बैजनाथ थाना तिराहे से गरुड़ डाकघर के बीच कई जगह पर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

शनिवार को गागरीगोल के मन्यूड़ा मोहल्ले में चार दिन की बरात होने से गागरीगोल बागेश्वर मोटर मार्ग पर दोपहर एक बजे से दो बजे तक जाम लगा। मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बैजनाथ थाने से छह से अधिक पुलिस के जवान भेजे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खोला। यह समस्या सुलझाने के लिए लोगों ने पुलिस प्रशासन से स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है ताकि यातायात सुविधा हमेशा बहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed