फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic halted due to collapse of a part of NH in Quarab

क्वारब में एनएच का एक हिस्सा टूटा: आवाजाही ठप, 45 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गए वाहन

Mon, 04 Aug 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

क्वारब पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा नदी की तरफ धंस गया। छह घंटे एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान अल्मोड़ा से जाने वाले वाहन 45 किमी फेरा खाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गए।

विज्ञापन
Traffic halted due to collapse of a part of NH in Quarab
क्वारब पर आए मलबा को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा नदी की तरफ धंस गया। छह घंटे एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान अल्मोड़ा से जाने वाले वाहन 45 किमी फेरा खाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गए। बसों में यात्रियों को 100 रुपये और टैक्सी में 200 रुपये अतिरिक्त किराया पड़ा।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह एक ट्रक अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। भारी वाहन की आवाजाही से एनएच का एक हिस्सा भरभराकर नदी की तरफ टूट गया। इससे ट्रक फंस गया। किसी तरह फंसे ट्रक को निकाला गया। इसके बाद वहां जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। सड़क धंसने के बाद करीब 6:30 बजे से एनएच में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

विज्ञापन

एनएच बंद होने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया रानीखेत के रास्ते गए। यात्रियों को 50 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। केमू की बस में 210 की जगह 310 रुपये, टैक्सी में 400 की जगह 600 रुपये किराया चुकाना पड़ा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया शहरफाटक के रास्ते हल्द्वानी गए। अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिकारियों ने सड़क का चौड़ीकरण किया। इस दौरान पहाड़ी से भी रुक-रुक कर मलबा गिरा। करीब 12.32 बजे एनएच यातायात के लिए खुला और वाहनों की सीधे आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे रास्ते से जाने पर हुई देरी, छूट गई ट्रेन
एनएच बंद रहने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले यात्री समय पर नहीं पहुंच पाए। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्री सुमन गोस्वामी ने बताया कि वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी पहुंचने पर काफी विलंब हो गया। इससे ट्रेन छूट गई।

भारी वाहनों की आवाजाही से एनएच को लगातार खतरा बना हुआ है। मार्ग का चौड़ीकरण एनएच को यातायात के लिए सुचारू किया गया। - अशोक कुमार चौधरी, ईई, एनएच खंड रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed