फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   traditional rally carried out by women on the ocassion of nanda sunanda

नंदा महोत्सव में महिला दलों ने निकाला सांस्कृतिक जुलूस

Thu, 20 Sep 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 20 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
traditional rally carried out by women on the ocassion of nanda sunanda
नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
नंदा महोत्सव के सातवें दिन नगर में महिलाओं ने परंपरागत कुमाऊंनी वेशभूषा में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। वहीं मंदिर परिसर में छोलिया नर्तकों और योग विभाग के बच्चों की विशेष प्रस्तुति के अलावा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरी तरफ बुधवार देर रात तक मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शुक्रवार को भव्य डोले के साथ नंदा महोत्सव का समापन होगा।        
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नगर में महिलाओं ने सांस्कृतिक जुलूस प्रतियोगिता में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा पहने आठ महिला दलों ने मुरली मनोहर मंदिर से बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर हरेला, होली, घुघुती और बग्वाल पर्व के दृश्यों को प्रदर्शित किया। इसके अलावा कुमाऊंनी और गढ़वाली वेशभूषा का भी प्रचार-प्रसार किया। निर्णायकों में सुंदर लटवाल, दिनेश जोशी शामिल थे।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर में छोलिया नृतकों ने नृत्य और योग विभाग के बच्चों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। वहीं बुधवार देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कार और सोमनाथ सोमेश्वर टीम के कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। आयुष कोटवाल, कैलाश कुमार, कल्याण बोरा, कोनी पाठक और कंचन कृष्णा ने आज का दिना तू होली घर पना..., नैनीताल की माधुली हिट म्यर दगड़ा..., ओ नंदा-सुनंदा तू दैण हैजा...आदि कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, गीता ठाकुर, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के अलावा मंदिर समिति के पदाधिकारी मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारू जोशी, एलके पंत, धन सिंह, अनूप साह समेत नगर और आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।        
कथक नृत्य के जरिए दिखाई रामायण        
नंदा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथक नृत्य सम्राट बिरजू महाराज के शिष्य पंडित हेमंत गुरुजी महाराज द्वारा नृत्य के माध्यम से संपूर्ण रामायण का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने 20 मिनट में पूरी रामायण कथा नृत्य के जरिए लोगों को दिखाई। भाव विभोर हो लोगों ने उनकी प्रस्तुति को विशेष सराहा।        


भल ईज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित  
नंदा महोत्सव के तहत बीते दिन हुई भल ईज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए। भल ईज प्रतियोगिता में पूनम पालीवाल पहले, हीरा कनवाल दूसरे और गंगा जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में दीपा जोशी, किरन पंत, प्रियंका कनवाल और सुई धागे में प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, किरन और गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में गीता पांडे, हीरा कनवाल और विनीता तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायकों में डॉ. मंजू बिष्ट, गोपा नयाल शामिल थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed